बोकारो की 18 वर्षीय युवती की गुमशुदगी से जुड़े मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई, पु...

बोकारो की 18 वर्षीय युवती की गुमशुदगी से जुड़े मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई, पुलिस की कार्रवाई पर जताई नाराजगी

बोकारो की 18 वर्षीय युवती की गुमशुदगी से जुड़े मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई पुलिस की कार्रवाई पर जताई नाराजगी 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
बोकारो की 18 वर्षीय युवती की गुमशुदगी से जुड़े  मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. याचिकाकर्ता के रिश्तेदार को बोकारो पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई किए जाने के मामले में राज्य की DGP तदाशा मिश्र वर्चुअल माध्यम से कोर्ट में उपस्थित हुई. 

कोर्ट ने मामले की जानकारी देते हुए  बताया कि याचिकाकर्ता के चाचा ससुर को पिंडराजोड़ा थाना में बुलाकर बेरहमी से पीटा गया, जिससे उनके माथा और  शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है. वह एक निजी क्लीनिक में भर्ती हैं. वह पीड़ित परिवार से हैं, इसके बावजूद भी उनको पीटा गया. क्या  यही पुलिस की कार्रवाई होती है. नाराज कोर्ट ने DGP से पूछा, क्यों नहीं एसपी बोकारो के खिलाफ क्रिमिनल अवमानना की कार्रवाई की जाए. 

कोर्ट ने उनसे पूछा है कि याचिकाकर्ता के रिश्तेदार को कस्टडी में लेकर पिटाई क्यों की गई? कोर्ट ने मारपीट के संबंध में डीजीपी से रिपोर्ट मांगी है. साथ ही यह भी कहा कि अगर याचिकाकर्ता को या उनके किसी रिश्तेदारों को बोकारो पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया जाता है तो उसकी जिम्मेदारी बोकारो एसपी पर होगी. इस मामले में अगली सुनवाई 9 अप्रैल को होगी. 

ये भी पढ़ें- कुख्यात गैंगस्टर अनिल शर्मा ने अपनी रिहाई के लिए खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, 25 वर्षों से जेल में है बंद 

संबंधित सामग्री

BSNL के फाइबर कनेक्शन के नाम पर ठग हुए एक्टिव, रहें सावधान

झारखंड

BSNL के फाइबर कनेक्शन के नाम पर ठग हुए एक्टिव, रहें सावधान

CCL अस्पताल भुरकुंडा में कोलियरी कर्मचारी संघ ने मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस, उपस्थित नर्सों को किया गया सम्मानित

झारखंड

CCL अस्पताल भुरकुंडा में कोलियरी कर्मचारी संघ ने मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस, उपस्थित नर्सों को किया गया सम्मानित

फाइनेंस कंपनियों की प्रताड़ना से तंग आकर शिवनाथ परहिया ने की आत्महत्या, JMM ने DC से की कड़ी कार्रवाई की मांग

झारखंड

फाइनेंस कंपनियों की प्रताड़ना से तंग आकर शिवनाथ परहिया ने की आत्महत्या, JMM ने DC से की कड़ी कार्रवाई की मांग

रामगढ़ DC ने लगाया जनता दरबार: सुनी गई जन समस्याओं, संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश

झारखंड

रामगढ़ DC ने लगाया जनता दरबार: सुनी गई जन समस्याओं, संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश

JMM केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, रखी ये मांगें 

झारखंड

JMM केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, रखी ये मांगें