हिंदी माह

एनआईटी जमशेदपुर में हिंदी माह–2026 का आगाज, हिंदी को तकनीक और एआई से जोड़ने पर जोर

कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थान के कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति रुचि विकसित करना

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
एनआईटी जमशेदपुर में हिंदी माह–2026 का आगाज, हिंदी को तकनीक और एआई से जोड़ने पर जोर

मधु सुदन/न्यूज11 भारत

सरायकेला/डेस्क: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में मंगलवार को हिंदी माह–2026 का शुभारंभ हुआ. 1 से 30 सितंबर तक चलने वाले हिंदी माह में अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थान के कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति रुचि विकसित करना है.

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि कवयित्री डॉ. (श्रीमती) लता मानकर, निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधर, पूर्व निदेशक प्रो. आर. वी. शर्मा सहित संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे. दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. प्रो. निरंजन कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की.

निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधर ने कहा कि भारत की भाषाई विविधता के बीच हिंदी संपर्क भाषा के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. उन्होंने हिंदी को भारतीय संस्कृति की पहचान बताते हुए इसे आधुनिक तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से जोड़ने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीकी संसाधनों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया.

मुख्य अतिथि डॉ. लता मानकर ने कहा कि हिंदी सिर्फ अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि संवाद और सामाजिक जुड़ाव की भाषा है. उन्होंने हिंदी की समृद्ध साहित्यिक परंपरा का उल्लेख करते हुए भाषा को तकनीक के साथ जोड़ने की आवश्यकता बताई. इस दौरान उन्होंने काव्यपाठ भी किया.

हिंदी माह के तहत टिप्पण एवं आलेखन, टंकण सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. प्रो. रजत त्रिपाठी ने पूरे माह की कार्यक्रम-श्रृंखला की जानकारी दी. हिंदी समिति के अध्यक्ष प्रो. निरंजन कुमार ने सभी से कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी और दैनिक कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग की अपील की.

यह भी पढ़ें: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी कैडरों के मानदेय में की जाए बढ़ोतरी -  युवा नेता संदीप सरकार

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई