सबिका मलिक/न्यूज11 भारत
राजमहल/डेस्क: रविवार को ईसीएल के राजमहल क्षेत्र में हिंदी माह-2025 काफ़ी उत्साह से मनाया जा रहा है और क्षेत्रीय महाप्रबंधक ए.एन.नायक के कुशल मार्गदर्शन में विविध गतिविधियों के माध्यम से कर्मियों को प्रेरित किया जा रहा है तथा हिंदी भाषा से जुड़ने पर जोर दिया जारहा है. इसी उद्देश्य के साथ राजमहल क्षेत्र के कर्मियों के बीच हिन्दी निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं शब्दानुवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साह से भागीदारी की.
इसी क्रम में को राजमहल क्षेत्र के क्षेत्रीय सभागार में हिन्दी को बढ़ावा देने हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राजभाषा प्रतिज्ञा ली
यह भी पढ़ें: चांडिल में दुर्गापूजा त्योहार को लेकर नीमडीह पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाया अभियान