कार्निवल रेस्टोरेंट में चल रहा था हुक्का बार, प्रशासन ने किया सील, -- हुक्का बरामद

बिना लाइसेंस चल रहा था रेस्टोरेंट

By : Admin
कार्निवल रेस्टोरेंट में चल रहा था हुक्का बार, प्रशासन ने किया सील, -- हुक्का बरामद

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  धनबाद मेमको मोड़ पर स्थित कार्निवल रेस्टोरेंट को शुक्रवार को सील कर दिया गया. रेस्टोरेंट से हुक्का बार चल रहा था. प्रशासन की छापेमारी में रेस्टोरेंट से हुक्का और चिलम भी बरामद किया गया. रेस्टोरेंट का लाइसेंस 24 मार्च 2023 को एक्सपायर हो गया था. संचालक ने लाइसेंस रिन्यू नहीं कराया और पिछले साढ़े तीन साल से बिना लाइसेंस रेस्टोरेंट चला रहा था.

अनुमंडल पदाधिकारी श राजेश कुमार ने बताया कि एक ग्राहक ने कार्निवल रेस्टोरेंट के संबंध में जिला प्रशासन से शिकायत की थी और बताया था कि वहां अवैध रूप से ग्राहकों को हुक्का और चिलम दिया जाता है.

सूचना मिलने के बाद फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ राजा कुमार ने टीम के साथ रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक से फूड लाइसेंस मांगा. संचालक ने जब लाइसेंस दिया तो वह 24 मार्च 2023 को एक्सपायर हो चुका था. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने देखा कि रेस्टोरेंट में कुछ ग्राहक हुक्का और चिलम पी रहे थे. जब विभाग के राहुल कुमार अपने मोबाइल पर कार्रवाई का वीडियो बनाने लगे तब रेस्टोरेंट के मैनेजर और कर्मियों ने मोबाइल फोन छीनने का और हुक्का और चिलम छुपाने का प्रयास किया.

फूड सेफ्टी ऑफिसर ने तत्काल आला अधिकारियों और पुलिस उपाधीक्षक को सूचना दी. इसके बाद शीघ्र वहां पुलिस फोर्स पहुंच गई. तत्पश्चात रेस्टोरेंट को सील करने की कार्रवाई की गई. 

फूड सेफ्टी ऑफिसर ने बताया खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अनुसार बिना लाइसेंस कोई भी रेस्टोरेंट का संचालन नहीं कर सकता है. इसका उल्लंघन करने पर 10 लाख रुपए जुर्माना का प्रावधान है. उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक को नोटिस भेज कर अभियोजन की कार्रवाई शुरू की जाएगी. साथ ही बताया कि ग्राहकों को हुक्का और चिलम देना उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के समान है. 

वहीं अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि डीसी के निर्देश पर जिले में लगातार ऐसा छापामारी अभियान जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: ढाबा पर ट्रक चालक-उपचालक को नशीला पदार्थ खिलाकर किया ट्रक गायब

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई