प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: बेतला नेशनल पार्क में सैलानियो और वन विभाग के गश्ती दल को भर्मण को लेकर पार्क के भीतर पांच और छह नंबर मे कची सड़क की मरम्मती का कार्य चल रही है. जो सिर्फ व सिर्फ कची सड़क पर मोरम छिट कर सरकारी पैसे की बंदरबाट की जा रही है. विभागीय सूत्रों के अनुसार बेतला नेशनल पार्क 27 सितंबर को खुलने वाला है इसके तैयारी को लेकर पार्क के अंदर रोड संख्या पांच और छह में कची सड़क की मरम्मती की जा रही है. जिससे देश विदेश के सैलानियो या वन विभाग मे गश्ती दल आसानी से पार्क का भर्मण कर सके.वही वन विभाग के वरीय अधिकारियो की साठ गांठ रहने के कारण कची सड़क पर हल्की मोरम छिट कर खानापूर्ति की जा रही है वही बेतला के आसपास के ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियो के प्रति नाराजगी ब्यक्त की है. उनका कहना है कि बेतला नेशनल पार्क में प्रतिवर्ष सड़क मरम्मती, झाड़ी सफाई, कलभट निर्माण,पौधा रोपण, बांस रोपण,ट्रेंच के नाम पर करोड़ो रुपये की फर्जी निकासी की जाती है. ग्रामीणों का कहना है अगर ईमानदार अधिकारी के द्वारा वन विभाग के द्वारा कराई गई कार्यो की जांच कराई जाए तो सचाई सामने आ जाएगा.ग्रामीणों ने पर्यटक मंत्री सुदिब्य सोनू से जांच की मांग की है.
यह भी पढ़ें: भरनो में सीओ अविनाश कुजूर और थाना प्रभारी कंचन प्रजापति की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन