बुकबुका पंचायत की जामा मस्जिद में दावत-ए-इफ्तार, अमन-शांति और भाईचारे की गूंजीं दुआएं

By : News11 Bharat
बुकबुका पंचायत की जामा मस्जिद में दावत-ए-इफ्तार, अमन-शांति और भाईचारे की गूंजीं दुआएं

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  खलारी प्रखंड के बुकबुका पंचायत स्थित जामा मस्जिद कमेटी के तत्वावधान में दावत-ए-इफ्तार का भव्य और सौहार्दपूर्ण आयोजन किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदार, स्थानीय लोग और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि जामा मस्जिद प्रांगण में एकत्रित हुए. पूरा माहौल भाईचारे, अपनापन और धार्मिक आस्था से ओत-प्रोत नजर आया. कार्यक्रम की शुरुआत रोजेदारों द्वारा सामूहिक दुआ के साथ हुई, जिसमें क्षेत्र में अमन-शांति, आपसी भाईचारे, खुशहाली और देश-दुनिया की तरक्की के लिए अल्लाह से दुआ मांगी गई. इफ्तार से पहले सभी रोजेदार एक साथ बैठकर इबादत में मशगूल रहे, जिससे एकता और आध्यात्मिकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला. निर्धारित समय पर अजान के साथ ही रोजेदारों ने खजूर, फल और अन्य पारंपरिक व्यंजनों के साथ रोजा खोला. इसके बाद सभी ने मिलकर इफ्तार किया. इस दौरान आपसी प्रेम और सौहार्द का ऐसा माहौल देखने को मिला, जो समाज में एकता और भाईचारे की मिसाल पेश करता है. जामा मस्जिद कमेटी के सदस्यों ने कहा कि रमजान का पाक महीना इबादत, संयम, त्याग और मानवता का संदेश देने वाला होता है. यह महीना लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और समाज में प्रेम व भाईचारे को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है. उन्होंने कहा कि ऐसे इफ्तार कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि सामाजिक समरसता को भी नई ऊर्जा देते हैं.

कमेटी के पदाधिकारियों ने इस तरह के आयोजनों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया और कहा कि समाज में एकता, भाईचारे और सद्भाव की भावना हमेशा बनी रहनी चाहिए. कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के लोगों की भागीदारी ने इसे और भी खास बना दिया. इस दावत-ए-इफ्तार में जामा मस्जिद के सेक्रेटरी फैय्याजुद्दीन सिद्दीकी, मुन्ना अंसारी, नवाजुद्दीन अंसारी, इकबाल अंसारी, मोहम्मद चांद, अरमान खान, कुर्बान खान, इरफान अंसारी, जावेद अंसारी, फरहान अंसारी, जावेद खान, अरशद अंसारी, परवेज अंसारी, अशरफ खान, अनवर अंसारी सहित बड़ी संख्या में रोजेदार और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: ग्राम बटुका में प्रथम सरना स्थापना सह प्रार्थना सभा का किया गया आयोजन

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार