न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची आईआईएम को "QS वर्ल्ड रैंकिंग' में भारत में चौथा स्थान मिला है. इतना ही नहीं, एशिया में 33वां और पूरी दुनिया में 201वां रैंक हासिल हुआ है. यह रैंक दुनिया भर में मैनेजमेंट स्टडी का लैंडमार्क रैंकिंग माना जाता है.
रांची आईआईएम लगातार कीर्तिमान बनाने में लगा है. मौजूदा उपलब्धि यह है कि QS वर्ल्ड रैंकिंग में रांची आईआईएम को भारत में चौथा एशिया में 33वां और दुनिया में 201वां रैंक मिला है. और यह रैंक 2 साल के एग्जीक्यूटिव मैनेजमेंट स्टडी कोर्स, के सफल संचालन के लिए दिया गया है, मतलब जो लोग कंपनियों में काम कर रहे हैं, साल में दो बार उनके लिए यह कोर्स चलाया जाता है, पिछले बैच में एग्जीक्यूटिव स्टूडेंट को केंपस प्लेसमेंट में एक करोड़ 12 लाख का पैकेज मिला यह भी अपने आप में उपलब्धि है.
देशभर के तमाम 9 आईआईएम में यह कोर्स पढ़ाया जाता है, एक कोर्स जनवरी में और दूसरा कोर्स जुलाई में शुरू होता है जिसमें पर बच 66 स्टूडेंट लिए जाते हैं, आईआईएम के पोर्टल पर इस कोर्स के लिए सिलेक्शन प्रोसीजर मौजूद है, मिनिमम 3 साल का वर्किंग एक्सपीरियंस जरूरी है, कोर्स की फीस 2 साल में ₹12 लाख है.
रांची आईआईएम मैनेजमेंट स्टडी का उत्कृष्ट संस्थान है, जो रांची में, सामाजिक व्यवस्था में लगे लोगों को भी प्रशिक्षण उपलब्ध कराता है, अनपढ़ लोग जो ग्रामीण परिवेश में रहकर कारोबार कर रहे हैं उनके लिए "बेयरफुट मैनेजमेंट" प्रोग्राम भी आईआईएम रांची की देन है.
यह भी पढ़ें: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में CM हेमंत सोरेन और जमीन के मूल रैयत राजकुमार पाहन के डिस्चार्ज पिटीशन पर हुई सुनवाई