पुलिस कार्रवाई

किराना दुकान की आड़ में बिक रही थी अवैध अंग्रेजी शराब, उत्पाद पुलिस की छापामारी में 7.5 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में उत्पाद पुलिस की लगातार छापामारी के बावजूद अवैध अंग्रेजी शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
किराना दुकान की आड़ में बिक रही थी अवैध अंग्रेजी शराब, उत्पाद पुलिस की छापामारी में 7.5 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार

राजन पाण्डेय/न्यूज11  भारत

चैनपुर/डेस्क: चैनपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. रविवार को उत्पाद सिपाही की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चैनपुर स्थित एक किराना दुकान में छापेमारी कर अवैध रूप से बेची जा रही अंग्रेजी शराब बरामद की है.इस कार्रवाई के दौरान मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान चैनपुर निवासी दीपक कुमार भगत के रूप में हुई है.उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से 7.500 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जब्त की गई शराब की कई बोतलों पर किसी भी प्रकार का आधिकारिक टैग, होलोग्राम या बारकोड मार्क नहीं पाया गया है. इससे नकली या मिलावटी शराब के अवैध कारोबार की आशंका भी जताई जा रही है.

स्थानीय ग्रामीणों और सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र में उत्पाद पुलिस द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाए जाने के बावजूद अवैध अंग्रेजी शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. बिना लाइसेंस वाले कई किराना दुकानों और गुप्त ठिकानों में धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है.उत्पाद विभाग की टीम ने आरोपी दीपक कुमार भगत के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जब्त प्रदर्श के आधार पर आगे की कानूनी व अग्रतर विभागीय कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने सुरक्षित यातायात के लिए सड़क के किनारे वाहन पार्क नहीं करने की अपील की

संबंधित सामग्री

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए - प्रतुल शाहदेव

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए - प्रतुल शाहदेव

रांची के हरमू में राष्ट्रनायक की प्रतिमा पर कालिख पोतना विकृत मानसिकता और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश

एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए और 7 मेडल, भारत के पदकों की संख्या हुई 37

एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए और 7 मेडल, भारत के पदकों की संख्या हुई 37

भारत के सरवेश कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद में रजत पदक हासिल किया

रांची के एचबी रोड में दिखा स्नैचरों का दुस्साहस, सरेशाम बुजुर्ग महिला से बाइक सवार स्नैचरों ने की स्नैचिंग

रांची के एचबी रोड में दिखा स्नैचरों का दुस्साहस, सरेशाम बुजुर्ग महिला से बाइक सवार स्नैचरों ने की स्नैचिंग

स्नैचिंग के दरम्यान महिला सड़क पर गिरकर हुई घायल,सीसीटीवी में कैद हुई स्नैचिंग की घटना <br/>

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

चुनाव आयोग में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सामने आये कथित मतभेद के बाद पूरे देश में विपक्ष हुआ है उग्र