राजगंज के आदिवासी बहुल गांव में बच्चों के बीच किया गया पाठ्य सामग्री का वितरण, सभी कए चेहरे में दिखी खुशी

By : Vaibhaw Vikram
राजगंज के आदिवासी बहुल गांव में बच्चों के बीच किया गया पाठ्य सामग्री का वितरण, सभी कए चेहरे में दिखी खुशी

उत्तम विश्वकर्मा /न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क:
नव सृजन मंच, झारखंड संस्था द्वारा राजगंज के आदिवासी बहुल गांव लेदोडीह में संचालित निशुल्क कोचिंग सेंटर में बुधवार को बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री, स्टेशनरी, कॉपी, कलम आदि का वितरण किया गया.  इस दौरान करीब 70 बच्चों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई. 

संस्था के कोऑर्डिनेटर सोमनाथ केसरी ने बताया कि वर्ष 2021 से नव सृजन मंच द्वारा लेदोडीह गांव में आदिवासी बच्चों के लिए निशुल्क कोचिंग सेंटर संचालित किया जा रहा है, जहां प्रतिदिन लगभग दो घंटे बच्चों को नि:शुल्क ट्यूशन दिया जाता है.  इसके साथ ही बच्चों को खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है तथा उनके शैक्षणिक और मानसिक विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. 

उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी बेहतर शिक्षा और अवसर प्राप्त कर सकें.  कार्यक्रम में संस्था की संस्थापक सदस्य स्मिता शर्मा, शिक्षिका मीना कुमारी सहित दर्जनों ग्रामीण एवं बच्चे उपस्थित रहे. 

यह भी पढ़ें: सरायकेला में अवैध खनन एवं खनन पट्टों में अनियमितताओं के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई जारी

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई