गांडेय में जनगणना को लेकर 84 प्रगणक व 14 सुपरवाइजर को दी जा रही मकान सूचीकरण की ट्रेनिंग

By : News11 Bharat
गांडेय में जनगणना को लेकर 84 प्रगणक व 14 सुपरवाइजर को दी जा रही मकान सूचीकरण की ट्रेनिंग

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड सभाकक्ष में सोमवार से भारत की जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. पहले दिन प्रगणकों (गणनाकारों) और सुपरवाइजरों को मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई. प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक सह अपर चार्ज जनगणना पदाधिकारी महेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान क्षेत्र में जाकर मकानों की लिस्टिंग, गिनती और नजरी नक्शा तैयार करने की प्रक्रिया समझाई गई. प्रत्येक प्रगणक को निर्धारित हाउस लिस्टिंग ब्लॉक दिया जाएगा. प्रशिक्षण में दो बैच में 84 प्रगणक और 14 सुपरवाइजर शामिल हैं. बीडीओ ने सभी से त्रुटिरहित जनगणना कार्य करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें:  उपायुक्त ने सीएचसी बालूमाथ और बालूमाथ, बरियातू, हेरहंज प्रखंड कार्यालयों व विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार