गावां में विद्यालय खाते से सचिव ने गलत तरीके से निकाले पैसे, अध्यक्ष ने दर्ज की शिकायत

By : Admin
गावां में विद्यालय खाते से सचिव ने गलत तरीके से निकाले पैसे, अध्यक्ष ने दर्ज की शिकायत

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क:  गावां प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय हरला में गलत तरीके से विद्यालय के सचिव के द्वारा रुपये निकाल लेने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष सिकेन्द्र प्रसाद यादव ने बीईईओ तितुलाल मण्डल को आवेदन देकर शिकायत की है. आरोप है कि सचिव मुनील कुमार यादव बगैर अध्यक्ष के सहमति के अलग अलग व्यक्ति के नाम से रुपये की निकासी कर ली. उसके द्वारा मनोज कुमार वर्मा, उदय सिंह व बीरेंद्र कुमार स्वर्णकार के नाम से निकासी हुई है. अध्यक्ष का आरोप है कि सचिव विद्यालय में अध्यापन नही के बराबर करते है. व लगातार फ़ोन में बातचीत करते रहते है. विद्यालय में मध्याह्न भोजन की स्थिति भी ठीक नही है. पिछले दो दिनों से मध्याह्न भोजन बन्द रहने को ले पूछताछ करने पर सचिव के पुत्र के द्वारा गाली गलौज व धक्का मुक्की किया गया. सचिव के द्वारा धमकी दी जाती है कि तुम्हे जहां जाना है जाओ मेरा कुछ नही बिगाड़ पाओगे. सचिव के द्वारा जान से मारने की भी धमकी दी गई है. इधर बीईईओ तितुलाल मण्डल ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है. विद्यालय जाकर जांच करेंगे जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: गावां में मनरेगा योजना की जांच करने  पहुंचे एलआरडीसी, कई अनियमितताएं आईं सामने

संबंधित सामग्री

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी