न्यूज11 भारत
लोहरदगा/डेस्क: जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को अचानक से दोपहर करीब 3:00 बजे एसीबी की टीम की दबिश से प्रखंड में पदस्थापित अधिकारियों और कर्मियों में खलबली मच गया. दरअसल एसीबी रांची की टीम सेन्हा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डांड़ू और भड़गांव पंचायत में पदस्थापित घूसखोर पंचायत सचिव सुरेंद्र गुप्ता को घूस की रकम लेते हुए दबोचने पहुंची थी. तभी एक योजना में लाभुक से 15000 हजार रूपये घूस लेते रंगे हाथों रांची एंटी करप्शन ब्यूरो एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया और गिरफ्तार कर अपने साथ रांची लेकर रवाना हो गई.
स्थानीय लोगों का कहना है कि लोहरदगा जिला में एसीबी रांची टीम द्वारा कितने घूसखोरों को दबोचने का कार्य कर चुकी है, बावजूद घूस लेने से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसे में न सिर्फ घूसखोर कर्मी का नाम बदनाम हो रहा है बल्कि पूरे जिले का नाम भी बदनाम हो रहा है, ऐसे कर्मियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे जिले की गरिमा बनी रहे.
यह भी पढ़ें: चोरों ने 55 हजार नकद सहित लाखों के जेवरात की चोरी की घटना को दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस