पलामू में डीसी-एसपी ने लिया दुर्गापूजा पंडालों का जायजा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर दिए कड़े निर्देश

By : Admin
पलामू में डीसी-एसपी ने लिया दुर्गापूजा पंडालों का जायजा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर दिए कड़े निर्देश

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस और पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने आज, 26 सितंबर 2025 को, छत्तरपुर और सदर अनुमंडल के निर्माणाधीन दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया.

प्रमुख सुरक्षा निर्देश:

  • ​पंडाल निर्माण में भवन/सड़क से 15-20 मीटर तथा हाईटेंशन तार/विद्युत उपकरणों से 20-25 मीटर की दूरी सुनिश्चित करें.
  • ​निर्माण या मार्ग व्यवस्था में ज्वलनशील/सिंथेटिक कपड़े का प्रयोग सख्त वर्जित है.
  • ​प्रवेश और निकास द्वार अलग-अलग हों और स्पष्ट दिशा सूचक चिन्ह लगाए जाएँ.
  • ​भीड़ नियंत्रण के लिए महिला और पुरुषों की अलग-अलग कतारें बनाई जाएँ.
  • ​प्रत्येक पंडाल में आग से बचाव हेतु पानी और बालू की पर्याप्त व्यवस्था रखें.

पुलिस अधीक्षक के निर्देश

  • ​सभी समितियाँ अपने वॉलिंटियर्स की सूची संबंधित थाना प्रभारी को दें.
  • ​सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें और भीड़ को व्यवस्थित रखने में पुलिस का सहयोग करें.

विसर्जन स्थल का निरीक्षण

अधिकारियों ने सिंगरा स्थित अमानत नदी तट का भी जायजा लिया और विसर्जन के दिन सुरक्षित विसर्जन और भीड़ प्रबंधन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

अपील

पलामू पुलिस ने सभी पूजा समितियों और आम जनता से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा आयोजित करने और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन को सहयोग देने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: सेवा पखवाड़ा के तहत पतरातू में लगा निःशुल्क हेल्थ कैंप, विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया उद्घाटन

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई