न्यूज11 भारत
सिल्ली/डेस्क: पुत्र के दीर्घायु व कल्याण की कामना को लेकर मनाया जाने वाला जितिया व्रत सिल्ली मुरी समेत प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को विधि विधान के साथ संपन्न हुआ. व्रती माताओं ने निर्जला उपवास रखकर भगवान जीमूत वाहन की विधिवत पूजा-अर्चना एवं जीवित्पुत्रिका व्रत कथा का नियमानुसार श्रवण किया. इसके लिए कई घरों के आंगन में तो कई जगहों पर सामूहिक पूजा का आयोजन किया गया.पूजा के पश्चात बच्चों के मांथे पर तिलक चंदन लगाकर हाथों में मोली धागा बांधा एवं प्रसाद वितरण किया. व्रती माताओं ने शनिवार को नहाय-खाय के साथ पूजा की विधि विधान प्रारंभ की थी. वहीं सोमवार को निकटतम जलाशयों में कलश एवं जितिया डाली का विसर्जन के पश्चात ही महिलाएं व्रत तोड़कर अन्ना जल ग्रहण कर व्रत पूर्ण करेंगे
यह भी पढ़ें: झारखंड में खाद्य तेलों की खपत कम करने की शुरू होगी मुहिम, स्वास्थ्य विभाग महिलाओं को जागरूक करेगा