दुर्गापूजा के मद्देनजर धनबाद से होकर गांधीधाम के लिए विशेष ट्रेन बुधवार को

By : Admin
दुर्गापूजा के मद्देनजर धनबाद से होकर गांधीधाम के लिए विशेष ट्रेन बुधवार को

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  धनबाद होकर दुर्गा पूजा के मद्देनजर सियालदह से गांधीधाम के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. सियालदह-गांधीधाम स्पेशल 20 सितंबर से 11 अक्तूबर के बीच हर शनिवार को यानी चार ट्रिप चलेगी. गांधीधाम से ट्रेन 17 सितंबर से आठ अक्तूबर के बीच हर बुधवार को चलेगी. मंगलवार की सुबह ट्रेन की बुकिंग लाइन खुलेगी. 

09437 गांधीधाम-सियालदह सुपरफास्ट स्पेशल 17 व 24 सितंबर तथा एक व आठ अक्तूबर को शाम 6.25 बजे गांधीधाम से रवाना होगी. ट्रेन अहमदाबाद, गोधरा, रतलाम, कोटा, कानपुर होते हुए शुक्रवार की सुबह 9.38 बजे गोमो, सुबह 10.05 बजे धनबाद और शाम 4.15 बजे सियालदह पहुंचेगी. 09438 सियालदह-गांधीधाम पूजा स्पेशल 20 व 27 सितंबर तथा चार व 11 अक्तूबर को सुबह 5.15 बजे सियालदह से खुलेगी. ट्रेन सुबह 10.30 बजे धनबाद, सुबह 11 बजे गोमो रुकते हुए शनिवार की देर रात यानी रविवार की तिथि में रात दो बजे गांधीधाम पहुंचेगी. ट्रेन में पांच स्लीपर, 10 थर्ड एसी, एक सेकेंड एसी और दो एसएलआर बोगी जोड़ी जाएगी.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के पूर्णिया दौरे से नीतीश कुमार गदग्द! बिहार के युवाओं के लिए कर दिया 1 करोड़ नौकरियों का ऐलान

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई