वॉलीबॉल में डीएवी कथारा के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक बनायी जीत की हैट्रिक

By : News11 Bharat
वॉलीबॉल में डीएवी कथारा के बच्चों ने राष्ट्रीय  स्तर  पर स्वर्ण पदक बनायी जीत की हैट्रिक

विश्वकर्मा भारती/न्यूज 11 भारत 

बेरमो/डेस्क: डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा के बच्चे पिछले 3 वर्षों से लगातार डीएवी  नेशनल स्पोर्ट्स वॉलीबॉल बालक वर्ग के तीनों श्रेणियों (अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19) पर अपना खिताबी कब्जा जमाते आ रहे हैं. इस वर्ष यह प्रतियोगिता हैदराबाद  के कोटला विजय भास्कर इंडोर स्टेडियम, युसूफगढ़ में आयोजित हुई थी. 22 राज्यों की टीमों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. वॉलीबॉल अंडर 14 की टीम में विद्यालय के बादल कुमार, अमित कुमार, प्रिंस यादव, विराट कुमार सिंह, विराट कुमार यादव, अंडर 17 की टीम में इरफान रज़ा, नैतिक सिंह, नारायण कुमार, अमन कुमार यादव, तौसीफ अंसारी, अंडर-19 की टीम में पंकज कुमार, मोनू कुमार, हरप्रीत सिंह, लकी कुमार, रुपेश यादव, पंकज कुमार यादव शामिल थे. अंडर 14 बालक वर्ग ने पश्चिम बंगाल की टीम, अंडर 17 ने दिल्ली की टीम एवं अंडर-19 ने उत्तर प्रदेश की टीम को सीधे तीन सेटों में शिकस्त दी. विद्यालय के दो विद्यार्थी शंभू मुंडा एवं प्रिंस यादव झारखंड की अंडर 17  फुटबॉल टीम का हिस्सा हैं जिसने स्वर्ण पदक प्राप्त किया.

यह प्रतियोगिता रांची के विकास विद्यालय में आयोजित की गई थी. मार्शल आर्ट प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन उम्दा रहा. जूडो में जयंत नाहक ने राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक,  वुशु में दीपक घांसी ने राष्ट्रीय स्तर पर रजत एवं अयान अदीब ने  राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक, कराटे में आयुष ने  राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक प्राप्त किया. कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक सह विद्यालय की स्थानीय कार्यकारी समिति के अध्यक्ष संजय कुमार ने विद्यार्थियों को इस आशातीत सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रदान की. विद्यालय के प्राचार्य -सह झारखंड जोन-आई  के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी.एन. खान ने इस उपलब्धि पर अत्यंत हर्ष जताया. उन्होंने कहा कि डीएवी कथारा न सिर्फ शैक्षणिक बल्कि खेलों के क्षेत्र में भी हमेशा अव्वल रहा है.

इन विद्यार्थियों ने विद्यालय का मान तो बढ़ाया ही है,साथ ही साथ झारखंड राज्य को भी गौरवान्वित किया है. देश के 22 राज्यों के श्रेष्ठ  खिलाड़ियों के बीच अपने आप को सर्वश्रेष्ठ साबित करना कोई सरल काम नहीं है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन करेंगे. प्राचार्य ने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए विद्यालय के शारीरिक शिक्षकों रंजीत कुमार सिंह, शिव प्रकाश सिंह, एवं राहुल कुमार के साथ -साथ  मंतोष कुमार, खुशबू कुमारी, सुमन कुमारी एवं विजय कुमार वर्मा को साधुवाद दिया. उनके कुशल नेतृत्व एवं निरंतर प्रयास के कारण ही यह सफलता सुनिश्चित हो पाई है. राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों की इस सफलता से पूरा विद्यालय परिवार  हर्षित  है.

यह भी पढ़ें: पेटरवार प्रखंड के मायापुर गांव में सोहराय पर्व की धूम, डीसी अजय नाथ झा और एसपी हरविंदर सिंह हुए शामिल

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई