बारिश से आफत

भरनो में लगातार बारिश से कच्चा मकान ध्वस्त,पड़ोसी के घर शरण लेने को मजबूर परिवार

लगातार हो रही बारिश के बीच अचानक मकान भरभराकर गिर गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
भरनो में लगातार बारिश से कच्चा मकान ध्वस्त,पड़ोसी के घर शरण लेने को मजबूर परिवार

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है.बारिश के कारण गुलैचीटोली में एक गरीब परिवार का कच्चा मकान अचानक ध्वस्त हो गया.मकान गिरने से परिवार के सामने सिर छिपाने तक का संकट खड़ा हो गया है.पीड़ित परिवार ने प्रशासन से तत्काल राहत और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है.जानकारी के अनुसार,गुलैचीटोली निवासी बंदे उरांव की पत्नी शनिचरिया उरांव अपने दो छोटे बच्चों के साथ इसी कच्चे मकान में रह रही थीं.लगातार हो रही बारिश के बीच अचानक मकान भरभराकर गिर गया.मकान गिरने से घर में रखा अनाज,कपड़े,बर्तन समेत दैनिक उपयोग की अन्य जरूरी सामग्री मलबे में दब गई.बारिश के पानी में भीगने के कारण काफी सामान खराब हो गया,जिससे परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है.मकान गिरने के बाद परिवार किसी तरह अपने दोनों बच्चों और बचा हुआ जरूरी सामान लेकर पड़ोसी के घर पहुंचा,जहां फिलहाल परिवार शरण लेने को मजबूर है. लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण परिवार की परेशानी और बढ़ गई है.सबसे बड़ी चिंता छोटे बच्चों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ उनके भोजन और रहने की व्यवस्था को लेकर बनी हुई है.पीड़ित परिवार के अनुसार, उनके पास रहने के लिए दूसरा कोई सुरक्षित आशियाना नहीं है.कच्चा मकान गिरने के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने की स्थिति में पहुंच गया है.घर में रखा अनाज भी खराब होने के कारण आने वाले दिनों में भोजन की समस्या उत्पन्न होने की आशंका है.स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार की स्थिति का जायजा लेकर तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में कई कच्चे मकानों पर खतरा मंडरा रहा है.ऐसे में प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की जरूरत है.इधर पीड़ित शनिचरिया उरांव ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त मकान का आकलन कर उचित मुआवजा देने तथा रहने और भोजन की तत्काल व्यवस्था कराने की मांग की है,ताकि दो छोटे बच्चों के साथ परिवार को इस संकट की घड़ी में राहत मिल सके.

यह भी पढ़ें: घाघरा:  जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी जान की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनकर वाहन चलाए -  प्रदीप कुमार तिर्की

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.