घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में दलित समाज की बढ़ी राजनीतिक सक्रियता, टिकिमुखी मैदान में

By : News11 Bharat
घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में दलित समाज की बढ़ी राजनीतिक सक्रियता, टिकिमुखी मैदान में

विद्या शर्मा/न्यूज11  भारत

जादूगोड़ा/डेस्क: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की तारीख जैसे-जैसे नज़दीक आती जा रही है, पूरे विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज़ होती जा रही है. राजनीतिक दलों के साथ‐साथ अब समाज के प्रभावशाली लोग भी सीधे चुनावी मैदान में उतरने लगे हैं. इसी कड़ी में दलित, पिछड़ा और मजदूरों के मुद्दों पर लंबे समय से आवाज़ उठाते रहे टिकि मुखी ने भी चुनावी मोर्चा संभाल लिया है.

मंगलवार देर शाम तक टिकिमुखी ने मुसाबनी, गालूडीह, घाटशिला, ढालभुमगढ़ समेत कई क्षेत्रों में दलित समाज और मजदूर समुदाय की बैठकें कीं. बैठकों में उन्होंने पूरे अनुमंडल के दलित समाज से अपील करते हुए कहा—

हम सभी को एकजुट रहना है. किसी के झांसे में नहीं आना है. हमारा वोट बिखरना नहीं चाहिए, तभी हमारी ताकत बनेगी. उन्होंने आगे कहा कि वर्षों से दलित व मजदूर समाज की समस्याओं को सिर्फ चुनावी मुद्दा बनाया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ. अब समय आ गया है कि समाज अपने हितों के लिए स्वयं निर्णय ले और एक दिशा में समर्थन करे.

बैठक में मौजूद लोगों ने टिकि मुखी की बातों से सहमति जताते हुए कहा आप हमारे सेवक हैं, हम लोग आपके बताए रास्ते पर चलेंगे. जैसा आप निर्देश देंगे, पूरा समाज उसी राह पर चलेगा.

बैठक के दौरान शिक्षा, रोजगार, असंगठित मजदूरों की सुरक्षा, विस्थापन प्रभावित परिवारों के अधिकार और राजनीतिक भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. उपस्थित लोगों ने साफ कहा कि अब समाज जाग चुका है और किसी भी कीमत पर अपने वोट की ताकत को कमजोर नहीं होने देगा.

टिकि मुखी ने कहा कि आने वाले उपचुनाव में दलित समाज की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत होगी, और इस बार फैसला समाज स्वयं करेगा, कोई और नहीं.

मौके पर कृष्णा मुखी, आजाद बेहरा, राकेश मुखी,इब्राहिम, जेमल बाग, जितेन सोना, जय सिंह, संजय करवा शंकर मुखी, मंगल मुखी, साजन मुखी आदी लोग उपस्थित रहें

यह भी पढ़ें: खेलो झारखंड एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लातेहार केंद्र के खिलाड़ियों ने जीते 22 पदक

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई