रांची एयरपोर्ट

रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट तकनीकी खराबी से ग्राउंडेड, सभी यात्री सुरक्षित

कल भुवनेश्वर से आई इंडिगो की एक फ्लाइट तकनीकी खराबी के बाद ग्राउंडेड कर दी गई.

By : News11 Bharat
रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट तकनीकी खराबी से ग्राउंडेड, सभी यात्री सुरक्षित

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कल भुवनेश्वर से आई इंडिगो की एक फ्लाइट तकनीकी खराबी के बाद ग्राउंडेड कर दी गई. विमान शाम करीब 6 बजे सुरक्षित रूप से रांची पहुंचा था. फ्लाइट में करीब 70 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित उतार लिया गया.

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, विमान की रूटीन तकनीकी जांच के दौरान उसमें तकनीकी खराबी पाई गई. इसी बीच भुवनेश्वर जाने वाले यात्री विमान में सवार हो चुके थे, लेकिन करीब डेढ़ घंटे बाद उन्हें खराबी की जानकारी दी गई और सुरक्षा के मद्देनज़र सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया.यात्रियों की सुविधा के लिए रांची-कोलकाता फ्लाइट रद्द कर उसमें जाने वाले यात्रियों को भुवनेश्वर भेजा गया.

एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद नियमित जांच में तकनीकी कमी सामने आई. यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एहतियातन फ्लाइट को ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं.

इसे भी पढ़ें: चांडिल: गोल चक्कर के पास पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.