संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: मेदिनीनगर शहर में दिनों-दिन बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव सह पलामू के पूर्व जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने पहल करते हुए पलामू पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा कर शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है,
सौंपे गए ज्ञापन में जैश रंजन पाठक ने बताया कि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों एवं मुख्य सड़कों पर अनियंत्रित वाहन परिचालन, अवैध पार्किंग, अतिक्रमण तथा यातायात नियमों की अनदेखी के कारण प्रतिदिन भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. इस वजह से आम नागरिकों के साथ-साथ विद्यार्थियों, मरीजों, व्यवसायियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है..
उन्होंने कहा कि मेदिनीनगर की बढ़ती आबादी और वाहनों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करना बेहद जरूरी हो गया है..ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात करने, अवैध पार्किंग पर नकेल कसने, अतिक्रमण हटाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की आवश्यकता जताई,
जैश रंजन पाठक ने पुलिस प्रशासन से शहर में नियमित निगरानी बढ़ाने और जाम की समस्या से स्थायी राहत दिलाने के लिए ठोस नीति लागू करने की मांग की
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर जनसमस्या को प्राथमिकता देते हुए जल्द ही उचित कदम उठाएगा.
यह भी पढ़ें: पैराशूट से गिरा वैज्ञानिक अनुसंधान उपकरण, पाथरा गांव में मचा कौतूहल