जमशेदपुर विधायक सविता महतो ने कपाली नगर परिषद क्षेत्र में 800 से अधिक कंबलों का किया वितरण

By : News11 Bharat
जमशेदपुर विधायक सविता महतो ने कपाली नगर परिषद क्षेत्र में 800 से अधिक कंबलों का किया वितरण

प्रभात कुमार/न्यूज11  भारत

जमशेदपुर/डेस्क:  कपाली नगर परिषद की ओर से सोमवार को 21 नो वार्ड में बने नया फुटपाथ विक्रेता केंद्र परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच 800 से अधिक कंबलों का वितरण किया. इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं नगर परिषद लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब और वंचित वर्ग तक सहायता पहुंचाने का कार्य कर रही है. इस दौरान विधायक ने कपालीवासियों से अपील किया कि 21 नो वार्ड में बने नए मार्केट में आकार अपना रोजमर्रा के समान का खरीदारी करे. कंबल पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली. नगर परिषद की ओर से बताया गया कि आगे भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके.कार्यक्रम में कपाली नगर परिषद के प्रशासक गोपी कृष्णा, सिटी मैनेजर शकील अनवर मेहंदी, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, सरवर आलम, शेख फरीद, मो. अरशद, मो. नौशाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गढ़वा के मजदूर की गुजरात में हार्ट अटैक से हुई मौत, कम्पनी की मानवीय पहल, बेटी की शादी में देगी पांच लाख रुपए

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई