अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत
लातेहार/डेस्क: बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत मगध विस्थापित क्षेत्र आरा ग्राम में जेएलकेएम के सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो का आगमन को लेकर ग्रामीण एवं कार्यकर्ताओं ने बैठक की है.बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण शंभु प्रसाद एवं संचालन रवि प्रकाश ने किया. बैठक में उपस्थित ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने आगामी 30 दिसंबर 2025 को विधायक जयराम महतो के आगमन के लिए विचार विमर्श किया .कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार किए गए और कई अहम निर्णय लिया गया. मौके पर क्षेत्र के विस्थापित प्रभावित ग्रामीणों का उपस्थित होना अनिवार्य बतलाया गया .मौके पर जेएलकेएम महा सचिव मुकेश राम सदस्य राहुल कुमार मनोज साव गोपाल यादव दुर्गा उरांव मुकेश कुमार भोला कुमार अरुण यादव किशोर राम प्रकाश राम कुलेश्वर राम नरेश यादव शिवनारायण प्रसाद रूपलाल राणा लखन साव सहित कई लोग मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: सांसद कालीचरण सिंह के सौजन्य से जन प्रतिनिधियों ने कम्बल का वितरण किया