जेबीवीएनएल व डीवीसी ने किया मेंटेनेंस बंद, अब धनबाद को मिलेगी पर्याप्त बिजली

आरडीएसएस योजना का काम होगा दुर्गापूजा के बाद

By : Admin
जेबीवीएनएल व डीवीसी ने किया मेंटेनेंस बंद, अब धनबाद को मिलेगी पर्याप्त बिजली

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क: जिले वासियों को गुरुवार से पर्याप्त बिजली मिलेगी. जेबीवीएनएल व डीवीसी की ओर से मेंटेनेंस के नाम की जा रही बिजली कटौती पर रोक लग गई है. पर दुर्गा पूजा तक कटौती बंद करने का आदेश जारी किया है. इससे क्षेत्र में रह रहे लोगों को अब बिजली संकट से राहत मिलेगी. जेबीवीएनएल के धनबाद सर्किल के अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप ने कहा कि गुरुवार से मेंटेनेंस के नाम पर कटौती नहीं की जाएगी. पूरी क्षमता से बिजली आपूर्ति की जाएगी. इससे लोगों को राहत मिलेगी.योजना का काम पूजा के बाद होगा.

विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि आरडीएसएस योजना से जिले में चल रहे काम पूजा को देखते हुए रोक दिया गया है. योजना का काम जो भी होगा वह पांच अक्तूबर के बाद किया जाएगा. साथ ही किसी प्रकार का मेंटेनेंस कार्य नहीं होगा. बड़ी खराबी आने पर ही लोगों को थोड़ा बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा. बता दें कि जेबीवीएनएल व डीवीसी की ओर से सात-आठ घंटे तक क्षेत्र में हर दिन मेंटेनेंस कार्य को लेकर कटौती की जा रही थी. लगातार इतने देर तक बिजली नहीं होने से हर कोई परेशान हो गए थे. यह कटौती एक महीने तक चली.

यह भी पढ़ें: गढ़वा ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल के प्रांगण में ग्रांड डांडिया-गरबा नाईट में उमड़ी लोगों की भीड़

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई