18 मई तक झारखंड में आंधी-पानी-वज्रपात का दौर, हर दिन उखड़ रहे हैं पेड़ और बिजली के खम्भे, मौसम विभाग जारी कर रहा अलर्ट

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
18 मई तक झारखंड में आंधी-पानी-वज्रपात का दौर, हर दिन उखड़ रहे हैं पेड़ और बिजली के खम्भे, मौसम विभाग जारी कर रहा अलर्ट

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड ही नहीं बिहार में इस समय तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात की घटनाएं खूब हो रही हैं. तेज आंधी के कारण लगभग हर दिन कहीं न कहीं पेड़ और बिजली के खम्भों के गिरने की घटनाएं भी हो रही हैं. मंगलवार को झारखंड की राजधानी रांची में भी कई जगहों पर पेड़ों के गिरने से बिजली लम्बे समय तब बाधित रही है. बीच-बीच में हो रही ओलावृष्टि लोगों के मन में उत्सुकता तो बढ़ा रही है, लेकिन इससे किसानों की चिंता बढ़ रही है, क्योंकि ओलावृष्टि का असर खेती-किसानी पर ज्यादा पड़ रहा है.

झारखंड  को मौसम की बात करें तो मौसम विज्ञान विभाग (IMF) के अनुमान के अनुसार, राज्य में 18 मई तक अभी बारिश, गरज के साथ हल्के या मध्यम दर्जे की बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहेगा. बारिश के असर से दिन में भी तापमान अपेक्षाकृत कम रहेगा. आगे के दिनों में बारिश का असर झारखंड के उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में ज्यादा देखने को मिलेगा. झारखंड के 12 जिलों के लिए आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहेबगंज और गोड्डा के लिए यह ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के महामंत्री का पिपरवार समिति ने किया स्वागत, प्रबंधन से जल्द होगी समस्याओं पर वार्ता

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.