झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

By : News11 Bharat
झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन द्वारा डॉ. पी. टी. उषा, सांसद (राज्यसभा) एवं अध्यक्ष, इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के निर्देशानुसार आगामी ओलम्पिक दिवस के अवसर पर एक विशेष पर्यावरणीय पहल के तहत पूरे राज्य में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा. यह आयोजन 23 जून 2026 से प्रारम्भ होकर एक हफ्ते तक किया जायेगा.

इस अभियान के अंतर्गत झारखंड के सभी 24 जिलों की जिला ओलम्पिक एसोसिएशनों के माध्यम से कुल 2036 पौधे लगाए जाएंगे. यह पहल अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के “ओलंपिक फारेस्ट ” अभियान तथा ओलम्पिक आंदोलन के सतत विकास  के उद्देश्यों के अनुरूप है.

2036 में भारत में संभावित ओलम्पिक खेलो के आयोजन को लेकर सांकेतिक रूप से पुरे देश में राज्य ओलम्पिक एसोसिएशन के माध्यम से इस महत्ती कार्य को किया जायेगा.

इसकी जानकारी देते हुये झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक ने बताया की 

इस व्यापक कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन द्वारा वन विभाग झारखंड  का सहयोग लिया जाएगा. साथ ही राज्य के खेल विभाग झारखंड से  इस अभियान को प्रभावी एवं व्यापक बनाने के लिए सहयोग का अनुरोध किया जायेगा .

यह वृक्षारोपण अभियान राज्य के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, खेल परिसरों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं पार्कों में आयोजित किया जाएगा, जिससे अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके. इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों, खेल संगठनों, युवा समूहों एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.

डॉ पाठक ने कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा बल्कि खेलों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम साबित होगा .

इस अवसर पर सभी जिलों से कार्यक्रम की रिपोर्ट एवं छायाचित्र भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन को प्रेषित किए जाएंगे, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर इन प्रयासों को प्रदर्शित किया जा सके.

यह भी पढ़ें: गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार