पुलिस मेंस एसोसिएशन चुनाव

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन चुनाव में बड़े उलटफेर, प्रदीप ओलिवर मिंज अध्यक्ष निर्वाचित, सचिव बने अभय कुमार महतो

देर रात तक चली मतगणना के कारण अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन चुनाव में बड़े उलटफेर, प्रदीप ओलिवर मिंज अध्यक्ष निर्वाचित, सचिव बने अभय कुमार महतो

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत

चाईबासा/डेस्क:  पश्चिमी सिंहभूम पुलिस केंद्र सभागार में झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव पूर्व अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ. कुल 1143 मतदाताओं में से 1005 पुलिसकर्मियों ने मताधिकार का प्रयोग किया. देर रात तक चली मतगणना के कारण अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा.

परिणाम में बड़े उलटफेर देखने को मिले. अध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार ओलिवर मिंज ने 465 मत हासिल कर 92 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी किशनु मुर्मू को 373 मत मिले. 

सचिव पद के चुनाव में अभय कुमार महतो ने 510 मत लाकर निवर्तमान सचिव ताराचंद महतो को 255 वोटों के बड़े अंतर से हराया. कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश चंद्र मांझी 510 वोटों के साथ विजयी रहे. उन्होंने सुरेश सुखदेव उरांव को 102 वोटों से पराजित किया. 

उप-सभापति पद पर फेलिवस केरकेट्टा 425 मत प्राप्त कर चुनाव जीत गए. 

हजारीबाग से पहुंचे पूर्व अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने सभी अनुमंडलों में निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराया. नए पदाधिकारियों के चयन से पुलिसकर्मियों में उत्साह का माहौल है. अब देखना होगा कि नई टीम पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समाधान किस तरह करती है., पुलिस लाइन में चुनाव जीतने के बाद हुई जश्न और आतिशबाजी.

यह भी पढ़ें: राजगंज में साइबर ठगों ने सीमेंट व्यवसायी के खातों से उड़ाए 2 लाख रुपये, खाते किए गए फ्रीज

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.