Jharkhand Weather Update: चक्रवातीय तूफान 'मोंथा' के कारण दो दिन इन जिलों में बारिश की संभावना

चक्रवातीय तूफान 'मोंथा' अब कमजोर पड़ गया है

By : Shreya Suman
Jharkhand Weather Update: चक्रवातीय तूफान 'मोंथा' के कारण दो दिन इन जिलों में बारिश की संभावना

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
चक्रवातीय तूफान 'मोंथा' अब कमजोर पड़ गया है, लेकिन इसके प्रभाव से झारखंड के मौसम में बदलाव जारी है. रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार को भी रुक-रुक कर बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी राजधानी रांची और आसपास के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. मौसम वैज्ञानिक ने जानकारी दी कि मोंथा तूफान कमजोर हो रहा है, और पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई भागों में बारिश दर्ज की गई है. रांची में शुक्रवार को दिन के दौरान दो, एक बार हल्की बारिश हो सकती है और बादल छाए रहने की संभावना है.

शनिवार को कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह तूफान अब विदर्भ के पूर्वी हिस्से और छत्तीसगढ़ के ऊपर कायम है. यह अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में पहुंचकर कमजोर हो रहा है. इसके प्रभाव से झारखंड से सटे छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित जिलों के साथ-साथ रांची और आसपास के जिलों में हल्की बारिश होगी. हालांकि, संताल और कोल्हान क्षेत्रों में शनिवार को कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.

पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश
- सबसे अधिक बारिश पश्चिम सिंहभूम में दर्ज की गई, जो 75 मिमी रही.
- रांची में 12.2 मिमी बारिश हुई.
गुरुवार को दिन में एक-दो बार धूप भी निकली, जिससे रांची का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 24 घंटे की तुलना में करीब 1.4 डिग्री अधिक था.

यह भी पढ़े: निर्मला सीतारमण के विमान की सिलीगुड़ी में इमरजेंसी लैंडिंग, भूटान यात्रा में देरी

संबंधित सामग्री

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी