सागर कुमार/न्यूज़11 भारत
पतरातु/डेस्क: हजारीबाग खेल महोत्सव 2026 के प्रमंडल स्तरीय आयोजन में हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, चतरा, रामगढ़ एवं गिरिडीह जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता में जिंदल फाउंडेशन आर्चरी सेंटर, पतरातू के तीरंदाजों ने रामगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया. रिकर्व डिवीजन में संजना दिया गाड़ी ने कांस्य पदक तथा कंपाउंड डिवीजन में आकांक्षा कुमारी ने भी कांस्य पदक जीतकर जिंदल फाउंडेशन आर्चरी सेंटर एवं रामगढ़ जिले का नाम रोशन किया. दोनों विजेता खिलाड़ियों को ₹3,100-₹3,100 की नकद पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई.
इस अवसर पर CSR हेड कुमार राहुल ने दोनों विजेता खिलाड़ियों को पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, लगन एवं निरंतर अभ्यास का परिणाम है और जिंदल फाउंडेशन आर्चरी सेंटर के लिए गर्व का विषय है. इस आयोजन में हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, चतरा, रामगढ़ एवं गिरिडीह जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता में जिंदल फाउंडेशन आर्चरी सेंटर के तीरंदाजों ने रामगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए हिस्सा लिया.