MMDR विधेयक

झारखंड के अधिकारों से जुड़े MMDR विधेयक पर झामुमो की बैठक, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए MMDR विधेयक को लेकर झारखंड में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है.

By : Ark Sahuliyar
झारखंड के अधिकारों से जुड़े MMDR विधेयक पर झामुमो की बैठक, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

सविता बरनवाल/न्यूज़11 भारत 
गोमो/डेस्क:
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए MMDR विधेयक को लेकर झारखंड में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. झामुमो ने इस विधेयक को झारखंड के हितों और जनता के अधिकारों से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए इसके खिलाफ विरोध जताने की बात कही है.

इसी कड़ी में आगामी 7 सितंबर को केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने को लेकर तोपचांची मे झामुमो समिति की ओर से बैठक आयोजित की गई. बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि MMDR विधेयक के जरिए झारखंड के अधिकारों की हकमारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि इस विधेयक के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में व्यापक आंदोलन करेगा और जनता के हक की लड़ाई को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाया जाएगा.