न्यूज11 भारत
बगोदर/डेस्क: बगोदर: घाघरा साइंस कॉलेज बगोदर में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और शानदार खेल भावना का प्रदर्शन किया. रोमांचक मुकाबले के बाद विजेता टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की.
विजेता टीम में काजल कुमारी, ज्योति कुमारी, जूही कुमारी, आरती कुमारी, रानी कुमारी, विनीता कुमारी, अंजली कुमारी और कोशिला कुमारी शामिल रहीं.
प्रतियोगिता के बाद कार्यवाहक प्रभारी प्राचार्य सह स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रो. रंजन कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है. खेल से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है.
कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्पोर्ट्स कमेटी की सदस्य प्रो. अमृता ज्योति टोप्पो, प्रो. इंद्रदेव प्रसाद और प्रो. शबनम परवीन का महत्वपूर्ण योगदान रहा. प्रतियोगिता के दौरान कॉलेज के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. उन्होंने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.
यह भी पढ़ें: एंटी क्राइम अभियान के तहत भरनो के पलमाडीपा में चला वाहन जांच अभियान, दर्जनों बाइक चालकों के कटे चालान