करंज पुलिस ने डूडीया पंचायत दतिया सहित अन्य गांवों में चलाया जागरूकता अभियान

सड़क दुर्घटना की रोकथाम और सड़क सुरक्षा की दी गयी जानकारी

By : Pramod Kumar
करंज पुलिस ने डूडीया पंचायत दतिया सहित अन्य गांवों में चलाया जागरूकता अभियान

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क:  करंज थाना अंतर्गत दतिया गांव में शनिवार को करंज थाना प्रभारी आशीष केशरी ने दतिया सहित डूडीया,परवल और बंगरू गाँव के लोगों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ सामूहिक बैठक कर सड़क दुर्घटना की रोकथाम एवं  सड़क सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाया.इस निमित उन्होंने लोगों से सड़क सुरक्षा सम्बंधित नियमों को पालन करने की अपील की.साथ ही स्कूल संचालकों व ऑटो चालकों को हिदायत देते हुए कहा कि ऑटो में स्कूल के छोटे बच्चों को ओवरलोड कर स्कूल ले जाते है.जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है.बच्चो को जान जोखिम में डालकर ऑटो में स्कूल ना पहुंचाएं.इसपर ग्रामीण भी नजर रखें.स्कूल संचालक भी इसपर सुधार लानें.ऑटो चालक इसपर सुधार नहीं करते हैं तो पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेंगी.युवा वर्ग नशापान कर वाहन नहीं चलाए.बाईक चलाते समय पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि सुरक्षित घर पहुंचने के लिए हेलमेट जरूर लगाएं.बैठक में बसंत उरांव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: 2026 पुरस्कारों के लिए राज्य स्तर पर 200 उत्कृष्ट शिक्षकों के चयन की योजना

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई