खलारी डीएसपी ने मध्य रात्रि सघन गश्ती अभियान चलाया, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच

By : News11 Bharat
खलारी डीएसपी ने मध्य रात्रि सघन गश्ती अभियान चलाया, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर खलारी पुलिस उपाधीक्षक राम नारायण चौधरी के नेतृत्व में सोमवार की मध्य रात्रि सघन गश्ती एवं जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान खलारी थाना की गश्ती टीम के साथ डकरा क्षेत्र में विशेष रूप से संदिग्ध वाहनों की जांच की गई. अभियान के क्रम में केडीएच कोलियरी क्षेत्र में कार्यरत मधुकॉन कंपनी के सुरक्षा में तैनात प्राइवेट गार्डों की भी जांच की गई. इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने सभी सुरक्षा कर्मियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया. वहीं क्षेत्र भ्रमण के दौरान बुढ़मू थाना क्षेत्र अंतर्गत उमेडंडा पिकेट में तैनात गश्ती दल का भी निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण के दौरान मौजूद पुलिस बल को रात्रि गश्ती में विशेष चौकसी बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए. पुलिस उपाधीक्षक राम नारायण चौधरी ने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार के सघन गश्ती एवं जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: पिपरवार में भीषण गर्मी का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त, अप्रैल में ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, लू के थपेड़ों ने बढ़ाई मुश्किलें

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार