न्यूज11 भारत
लोहरदगा/डेस्क: एनएच-75 कुडू–चंदवा मुख्य मार्ग पर गुरुवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से मवेशी ले जा रहे दो पिकअप वाहनों को पकड़ा. दोनों वाहनों से कुल 14 मवेशी बरामद किए गए, जिनमें चार गाय, चार भैंस और तीन - तीन गाय और भैस के बछड़े शामिल हैं. जानकारी के अनुसार कुडू थाना प्रभारी मनोज कुमार को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस टीम वाहन जांच कर रही थी. इसी दौरान चंदवा की ओर से आ रहे महिंद्रा पिकप निबंधन संख्या बीआर 03जीबी - 6560 एवं बीआर 01 जिएफ़ - 9067 को रोककर जांच की गई. वाहनों में मवेशी लदे मिले. जब पुलिस ने मवेशियों से संबंधित कागजात मांगे तो चालक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. ततपश्चात दोनों पिकअप वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है और चालक बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना अंतर्गत ग्राम भठौली निवासी प्रदीप कुमार एवं मनोज कुमार को गिरफ्तार कर ज़रूरी पूछताछ के बाद शुक्रवार को न्यायिक अभिरक्षा में लोहरदग़ा जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की गयी है तथा पशु तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने जनता दरबार में सुनी आमजन की समस्याएं