लातेहार: चंदवा प्रखंड के सैकड़ों लोगों ने थामा झामुमो का दामन

By : News11 Bharat
लातेहार: चंदवा प्रखंड के सैकड़ों लोगों ने थामा झामुमो का दामन

राहुल कुमार/न्यूज11भारत

चंदवा/डेस्क: झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीत उरांव के नेतृत्व में चंदवा प्रखंड उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा सहित कई पंचायत समिति सदस्य तथा भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय, रांची कैंप में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने सभी नए सदस्यों का झामुमो का पट्टा पहनाकर स्वागत किया.

ये लोग हुए झामुमो में शामिल

झामुमो में शामिल होने वालों में प्रखंड उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, भाजपा के रोहित अग्रवाल उर्फ जॉनी, मनीष कुमार चांदो, पवन कुमार, आलोक कुमार, अरविंद कुमार, दारा सिंह, रिंकू कुमार, राहुल कुमार, प्रदीप यादव, दिनेश प्रसाद, श्रवण यादव, अनूप सहनी, संदीप रजक, अंकित कुमार, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सौरभ श्रीवास्तव, पंचायत समिति सदस्य अनुरोध कुजूर, बल्कु मुंडा, सुशीला टोप्पो, करण लोहरा समेत दर्जनों अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं.

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीना उरांव, प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नौशाद अंसारी, मो. सरफराज, कुमार नवनीत समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: मनोहरपुर ढीपा में कुड़मी समाज की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई