लातेहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रूटीन चेकिंग के दौरान 40.20 लाख रुपये कैश बरामद

By : Mansi Kumari
लातेहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रूटीन चेकिंग के दौरान 40.20 लाख रुपये कैश बरामद

न्यूज़11 भारत
लातेहार/डेस्क:
झारखंड के लातेहार जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं. करकट चेक पोस्ट के पास पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार से 40.20 लाख रुपये कैश बरामद किया हैं. इस भारी राशि के मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और प्रशासन ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी हैं.

पुलिस ने की गाड़ी की तलाशी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर पूरे जिले में वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा हैं. इसी दौरान रांची से आ रही संदिग्ध स्विफ्ट कार को करकट चेक पोस्ट पर रोका गया और उसकी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में कैश मिला. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह पैसा कहां से आया था और इसका उद्देश्य क्या था. गाड़ी में सवार लोगों से पूछताछ की जा रही हैं. पुलिस और प्रशासन यह भी जांच कर रहे है कि क्या यह राशि किसी चुनावी गतिविधि से संबंधित थी.

चुनाव आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पूरे जिले में सतर्कता बढ़ा दी हैं. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरी तस्वीर सामने आएगी.

यह भी पढ़े: अब जमानत पर छूटे अपराधी हर हफ्ते लगाएंगे थाने में हाजिरी, नगर निगम चुनाव से पहले रांची पुलिस अलर्ट पर
 
संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई