अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत
लातेहार/डेस्क: नगर पंचायत लातेहार क्षेत्र अंतर्गत ट्रेड लाइसेंस को लेकर आज शहरी क्षेत्र में गहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों का ट्रेड लाइसेंस नहीं पाया गया. जिसमें कुल 6 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्रवाई की गई. इसमें धर्मपुर मार्केट के पास 4 और मेंन रोड में दो दुकानों को सील किया गया. इस संबंध में नजर प्रबंधक राज कुमार वर्मा ने बताया कि यह जांच प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी. साथ ही साथ जिन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने अभी तक ट्रेड लाइसेंस नहीं लिया है. वह अविलमब ट्रेड लाइसेंस लेने तथा होल्डिंग टैक्स जमा करें. उन्होंने आगे कहा कि होल्डिंग टैक्स नहीं जमा करने की स्थिति अकाउंट को फ्रिज करते हुए आगे का संचालन को रोक दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: पेसा कानून कैबिनेट से पारित होने के बाद वासेवाड़ा में ग्राम प्रधानों की बैठक, सरकार को दी बधाई