मक्का-मदीना की जियारत के लिए जमुआ से नन्हा जायरीन असजद इक़बाल उमराह के लिए रवाना

जिले से कुल 49 लोगों का जत्था साथ हुआ है रवाना

By : Pramod Kumar
मक्का-मदीना की जियारत के लिए जमुआ से नन्हा जायरीन असजद इक़बाल उमराह के लिए रवाना

रवि राजा/न्यूज11  भारत

जमुआ/डेस्क:   सबसे कम उम्र के उमरह पर जाने वाले जायरीन असजद ईकबाल को जमुआ में दी गई भभ्य विदाई. जानकारी के मुताबिक जिले के विभिन्न प्रखंडों से शनिवार को बड़ी संख्या में मक्का एवं मदीना जाने वाले दर्जनों जायरीन (यात्री) जमुआ से रांची एयर पोर्ट के लिए हुए रवाना.  जायरीन में जमुआ के दस वर्षीय नन्हा जायरीन असजद ईकबाल भी शामिल थे, मौके पर असजद ने पत्रकारों से बताया कि मैं अपने दादा हाजी मुफीद अहमद के साथ मक्का एवं मदीना का दीदार एवं ज्यारत के लिए निकला हूँ.कहा कि मुस्लिमो का मुक़दस तीर्थ प्लेस मक्का एवं मदीना है जहां हमें जाने का सौभाग्य प्राप्त हुवा है.कहा कि मैं संत जोसेफ स्कूल जमुआ का क्लास 3 का छात्र हूँ, मैं मक्का एवं मदीना पहुंच कर में अपने तथा अपने मुल्क में अमन -चैन की दुआ मांगूंगा.

मौके पर मदीना टूर एवं ट्रेवेल्स के संचालक मौलाना इल्यास तथा जायरीन हाजी मुफीद अहमद ने कहा कि जमुआ सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से 49 उमरह के जायरीन हैं जिनका फ्लाइट बिरसा मुंडा हवाई अड्डा रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुई. फिर दिल्ली से  कनेक्टिंग फ्लाइट मक्का के जद्दा एयरपोर्ट के लिए है. मौके पर बडी संख्या में 49 उमरह के जायरीनों को छोड़ने के लिए रांची निकलें है.

यह भी पढ़ें: सरायकेला:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई