लोहरदगा: राज्य स्थापना दिवस पर विभिन्न योजनाओं का होगा शिलान्यास व उद्घाटन, उपायुक्त ने की बैठक

By : News11 Bharat
लोहरदगा: राज्य स्थापना दिवस पर विभिन्न योजनाओं का होगा शिलान्यास व उद्घाटन, उपायुक्त ने की बैठक

न्यूज11  भारत/न्यूज11 भारत

लोहरदगा/डेस्क: राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को राज्य सरकार के निदेश पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएगा. इसमें विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया जाएगा. उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

बैठक में उपायुक्त द्वारा शिलान्यास व उद्घाटन किये जानेवाले योजनाओं की विभागवार चर्चा की गई और योजनाओं का शिलापट्ट तैयार करने का निदेश दिया गया. इसमें राज्य सरकार द्वारा दिये गये निदेश के आलोक में मानक अनुरूप कार्य करने का निदेश दिया गया. इसमें आंगनवाड़ी केंद्र, चेकडैम, नदी पर बने पुल, पेयजल की योजनाएं, सीएसआर अंतर्गत पूर्ण की गई योजनाएं, अनाबद्ध निधि से स्वीकृत योजनाएं, कल्याण विभाग अंतर्गत धुमकुड़िया हाउस निर्माण, पर्यटन अंतर्गत शहीदों के शिलापट्ट लगाने की योजनाएं आदि शामिल हैं.

आज की बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग समेत जिला के सभी तकनीकी व गैर तकनीकी विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: नवादा में महिला को दिनदहाड़े घर में हीं चाकू मारकर हत्या, मुहल्ले में मचा कोहराम

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई