महीने के अंत तक होगी लोकायुक्त और सूचना आयुक्त की नियुक्ति, हाईकोर्ट ने दी सख्त चेतावनी

By : Mansi Kumari
महीने के अंत तक होगी लोकायुक्त और सूचना आयुक्त की नियुक्ति, हाईकोर्ट ने दी सख्त चेतावनी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड हाई कोर्ट में राज्य में लोकायुक्त और सूचना आयुक्त जैसे संवैधानिक पदों को 4 साल से अधिक समय तक खाली रखने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. यह सुनवाई मुख्य न्यायाधीश एस. एम. सोनक और न्यायाधीश राजेश शंकर की खंडपीठ में की गई. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि इन पदों को भरने के लिए 25 मार्च को बैठक बुलाई गई हैं. सरकार ने भरोसा दिलाया कि महीने के अंत तक लोकायुक्त और सूचना आयुक्त दोनों पदों पर नियुक्ति कर दी जाएगी. हालांकि, याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने सरकार के इस आश्वासन पर सवाल उठाए. उनका कहना था कि सरकार पहले भी इस तरह के वादे करती रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया हैं.

अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार को एक सप्ताह का अंतिम समय दिया हैं. साथ ही अगली सुनवाई की तारीख 1 अप्रैल तय की गई हैं. कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि तय समयसीमा के भीतर नियुक्ति नहीं होने पर सख्त आदेश जारी किए जाएंगे. यह मामला सिर्फ एक याचिका तक सीमित नहीं हैं. कोर्ट इस मुद्दे से जुड़ी सात जनहित याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा हैं. इनमें अधिवक्ता रितु कुमार, नवीन कुमार, अभय कुमार मिश्रा, धीरज कुमार और कुमार हर्ष सहित कई लोगों ने पक्ष रखा हैं. 

यह भी पढ़े: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1600 अंक लुढ़का.. निफ्टी भी बुरी तरह टूटा
 
संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई