अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत
लातेहार/डेस्क: बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत संचालित मगध कोल माइंस के महाप्रबंधक चितरंजन कुमार टेक्निकल डायरेक्टर बनाए गए हैं. विभाग द्वारा बुधवार शाम में ऑनलाइन अधिसूचना जारी कर दी गई है.बता दें कि कोल इंडिया के एक दर्जन से भी अधिकारी इस दौड़ में शामिल थे.जीएम चितरंजन कुमार का टेक्निकल डायरेक्टर बनाए जाने पर मगध सीसीएल परियोजना पदाधिकारी सदाला सतनारायना के अलाव मगध सीसीएल कर्मी एवं डियो होल्डर, ट्रांसपोर्टर ,लिफ्टर आदि ने कॉल कर बधाई दी है.ज्ञात हो कि चितरंजन कुमार का चंद माह पहले ही मगध सीसीएल कोल माइंस में महाप्रबंधक के पद पर पदस्थापित हुवे थे.
यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर एक युवती का वर्षों से यौन शोषण और दूसरी युवती से गुपचुप शादी रचाने की तैयारी कर रहा युवक गिरफ्तार