हैदरनगर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1000 किलो जावा महुआ व शराब बनाने का उपकरण किया गया विनष्ट

By : News11 Bharat
हैदरनगर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1000 किलो जावा महुआ व शराब बनाने का उपकरण किया गया विनष्ट

विकास कुमार/न्यूज़ 11भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरहु गांव में उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी छापामारी की. इस दौरान अवैध शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे करीब 1000 किलो जावा महुआ तथा शराब बनाने के विभिन्न उपकरणों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरहु गांव मे गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग और हैदरनगर थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्रामीण इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान जावा महुआ, संबंधित उपकरण सामान बरामद वही विनष्ट कर दिया गया. इस संबंध में हैदरनगर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि आगामी नगर निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए अवैध शराब के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर रोक लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है.थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध शराब कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल अम्बेडकर नगर में मनाया गया संत श्रीगुरु रविदासजी का जयंती समारोह

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार