पुलिस कार्रवाई

पदमा ओपी गेट के पास बड़ी कार्रवाई, इनोवा से 732 पीस नकली विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

गुप्त सूचना के सत्यापन के बाद सशस्त्र बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया.

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
पदमा ओपी गेट के पास बड़ी कार्रवाई, इनोवा से 732 पीस नकली विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

वीरेंद्र शर्मा (न्यूज़ 11 भारत

बरही/डेस्क:  पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को मिली गुप्त सूचना पर बरही अनुमंडल में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. पदमा ओपी गेट के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक इनोवा गाड़ी (रजि. नं. JH10J-7960) से 732 पीस नकली अवैध विदेशी शराब बरामद की है. इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी

गुप्त सूचना के सत्यापन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राधा प्रेम किशोर, बरही एवं पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में पु.अ.नि. राजेश कुमार हाजरा और सशस्त्र बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया.

चेकिंग के दौरान ग्रे रंग की इनोवा को रोका गया तो चालक गाड़ी लेकर भागने का प्रयास करने लगा. सशस्त्र बल की मदद से गाड़ी समेत दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया.

पूछताछ में बड़ा खुलासा

गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम 1. एस. बेंकटरमन मूर्ति (46), पिता एस. गोविंद राव, निवासी बैंक कॉलोनी करणडीह, थाना परसुडीह, जिला पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) और 2. गुड्डू आलम (24), पिता मो. मोहरम मियां, निवासी मजुराहा, थाना बरियारपुर, जिला मोतिहारी (बिहार) बताया.

पूछताछ में दोनों ने बताया कि धनबाद के बरवा अड्डा निवासी मुकेश कुमार से 33 पेटी नकली शराब लेकर बिहार में बेचने जा रहे थे. जांच में कुल 732 पीस क्लासिक ओल्ड हैबिट व्हिस्की बरामद हुई. पुलिस के अनुसार बरवा अड्डा थाना क्षेत्र के उक्त संचालक पर पहले भी नकली शराब बनाने का मामला दर्ज है.

केस दर्ज, भेजे गए जेल

इस संबंध में बरही (पदमा) थाना कांड सं. 338/2026, दिनांक 27/09/2026, धारा 274/275/292/349/3(5) BNS एवं 47(A) उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

जब्त सामान:

  • क्लासिक ओल्ड हैबिट व्हिस्की 375 ML - 28 पेटी (672 पीस)
  • क्लासिक ओल्ड हैबिट व्हिस्की 750 ML - 05 पेटी (60 पीस)
  • ग्रे रंग की इनोवा गाड़ी (JH10J-7960)

छापेमारी दल में: पु.अ.नि. श्रवण कुमार, पु.अ.नि. राजेश कुमार हाजरा, स.अ.नि. जीवन किशोर लकड़ा एवं रिजर्व गार्ड, पदमा ओपी शामिल थे.

यह भी पढ़ें: हिंडाल्को डंपिंग यार्ड के मजदूरों का आंदोलन जारी, 7 अक्टूबर को कंपनी मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन का ऐलान

संबंधित सामग्री

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए - प्रतुल शाहदेव

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए - प्रतुल शाहदेव

रांची के हरमू में राष्ट्रनायक की प्रतिमा पर कालिख पोतना विकृत मानसिकता और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश

एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए और 7 मेडल, भारत के पदकों की संख्या हुई 37

एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए और 7 मेडल, भारत के पदकों की संख्या हुई 37

भारत के सरवेश कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद में रजत पदक हासिल किया

रांची के एचबी रोड में दिखा स्नैचरों का दुस्साहस, सरेशाम बुजुर्ग महिला से बाइक सवार स्नैचरों ने की स्नैचिंग

रांची के एचबी रोड में दिखा स्नैचरों का दुस्साहस, सरेशाम बुजुर्ग महिला से बाइक सवार स्नैचरों ने की स्नैचिंग

स्नैचिंग के दरम्यान महिला सड़क पर गिरकर हुई घायल,सीसीटीवी में कैद हुई स्नैचिंग की घटना <br/>

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

चुनाव आयोग में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सामने आये कथित मतभेद के बाद पूरे देश में विपक्ष हुआ है उग्र