ED के समन की अवहेलना मामले में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, HC ने ट्रायल जारी रखने का दिया निर्देश

By : News11 Bharat
ED के समन की अवहेलना मामले में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, HC ने ट्रायल जारी रखने का दिया निर्देश

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा है. ईडी के समन की बार-बार अवहेलना मामले झारखंड कोर्ट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झटका लगा है. 4 दिसंबर, 2024 को जारी अंतरिम आदेश को झारखंड हाईकोर्ट ने  समाप्त कर झारखंड के मुख्यमंत्री के राहत उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. इसके साथ ही हाई कोर्ट ने एमपी/एमएलए कोर्ट को ट्रायल जारी रखने का निर्देश भी जारी कर दिया है.

बता दें कि जमीन फर्जीवाड़ा मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने कई बार समन जारी किया था. मगर वह सिर्फ दो समन पर ईडी के समक्ष उपस्थित हुए थे. इसी मामले में मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी भी हुई थी. इसके बाद ईडी ने रांची सीजेएम कोर्ट में समन की बार-बार अवहेलना किये जाने के मामले में कंप्लेन केस दर्ज कराया था. सीजेएम कोर्ट ने आईपीसी की धारा 174 के तहत संज्ञान लेकर उपस्थित होने का निर्देश भी दिया था. इस केस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सशरीर उपस्थिति से छूट दिये जाने का  आग्रह एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट से किया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था. इसके बाद हेमंत सोरेन ने चुनौती देते हुए आदेश को निरस्त करने का आग्रह किया था. मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने अंतरिम आदेश देते हुए सशरीर उपस्थिति से छुट दी थी. मगर अब हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन को ईडी के समन की अवहेलना मामले में राहत देने के इनकार कर उन्हें बड़ा झटका दे दिया. यानी अब एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में यह केस चलता रहेगा.

यह भी पढ़ें: रांची: सांसद निशिकांत दुबे की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार पर लगा 2000 रूपए का जुर्माना

संबंधित सामग्री

रोजगार की मांग को लेकर विस्थापित 5 अक्टूबर को करेंगे डीवीसी कोनार डैम कार्यालय समक्ष धरना प्रदर्शन

रोजगार की मांग को लेकर विस्थापित 5 अक्टूबर को करेंगे डीवीसी कोनार डैम कार्यालय समक्ष धरना प्रदर्शन

बैठक में विस्थापितों की समस्याओं, अधिकारों, रोजगार एवं पुनर्वास सहित अन्य मांगों पर चर्चा

गौ तस्करी और पिकअप वैन को आग के हवाले करने के मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गौ तस्करी और पिकअप वैन को आग के हवाले करने के मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 3 गौ तस्कर और 6 गौ रक्षा के नाम पर हंगामा करने वाले

आयुर्वेद में झारखंड को देश का हब बनाऊंगा, जल्द खुलेगा ₹900 करोड़ की लागत से आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज - डॉ. इरफान अंसारी

आयुर्वेद में झारखंड को देश का हब बनाऊंगा, जल्द खुलेगा ₹900 करोड़ की लागत से आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज - डॉ. इरफान अंसारी

“केरल से भी बेहतर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य व्यवस्था झारखंड में तैयार करेंगे, राज्य में आयुष की असीम संभावनाएं”

रांची पुलिस का ‘सुपर संडे’ एक्शन...अपराधियों पर कसा पुलिस का शिकंजा, महिला और नाबालिग समेत 18 गिरफ्तार!

रांची पुलिस का ‘सुपर संडे’ एक्शन...अपराधियों पर कसा पुलिस का शिकंजा, महिला और नाबालिग समेत 18 गिरफ्तार!

पंडरा, सुखदेव नगर, अरगोड़ा, जगन्नाथपुर और लोअर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई...अलग-अलग आपराधिक घटनाओं में शामिल आरोपियों पर शिकंजा

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया