मानगो नगर निगम चुनाव विधायक सरयू राय के साथ एनडीए उम्मीदवार संध्या सिंह के समर्थन में जोरदार जनसंपर्क

By : News11 Bharat
मानगो नगर निगम चुनाव विधायक सरयू राय के साथ एनडीए उम्मीदवार संध्या सिंह के समर्थन में जोरदार जनसंपर्क

प्रभात कुमार/न्यूज़ 11 भारत

जमशेदपुर/डेस्क:  जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम चुनाव के तहत एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी श्रीमती संध्या सिंह के समर्थन में आज व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने शंकोसाई रोड नंबर 1, 2, 3 एवं 4 में पदयात्रा करते हुए स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों से सीधा संवाद किया और श्रीमती संध्या सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की.जनसंपर्क के दौरान विधायक सरयू राय ने कहा कि मानगो नगर निगम को विकास, पारदर्शिता और सुशासन की सख्त आवश्यकता है, जिसे केवल एनडीए ही सुनिश्चित कर सकता है. उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि एनडीए की जीत के साथ ही मूलभूत सुविधाओं—सड़क, जलापूर्ति, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, नाली एवं स्वास्थ्य सेवाओं—को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ किया जाएगा.मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि उनका संकल्प मानगो को स्वच्छ, सुरक्षित और विकासशील नगर निगम बनाना है.

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और चुने जाने पर वे हर वार्ड के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी.इस पदयात्रा में एनडीए के स्थानीय नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए. जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं, अभिवादन और समर्थन के साथ जनसंपर्क अभियान का स्वागत किया, जिससे क्षेत्र में चुनावी माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण दिखाई दिया.इस पदयात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, भाजपा नेता मनोज सिंह, अजय कुमार, राजीव सिंह, दिलीप पोद्दार, रवि गोराई, भोला पांडेय, जितेंद्र साव, सुशीला शर्मा, संजीव सिंह, संतोष भगत सहित एनडीए के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: फुलवारीशरीफ में छात्रा को श्रद्धांजलि, हजारों लोगों ने निकाला कैंडल मार्च

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार