भैरवनाथ धाम भ्रमण

बाबा भैरवनाथ धाम पहुंचीं मनीषा सिंह, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

मंदिर परिसर में वर्षों से बह रहे जलकुंड को देखकर मनीषा सिंह ने उसके बारे में पुजारियों एवं स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त की

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बाबा भैरवनाथ धाम पहुंचीं मनीषा सिंह, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड एवं लोकप्रिय समाजसेवी मनीषा सिंह ने बुधवार को चंदनकियारी क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बाबा भैरवनाथ धाम मंदिर पहुंचकर बाबा भैरवनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण कर वहां की धार्मिक एवं प्राकृतिक विशेषताओं की जानकारी ली.

मंदिर परिसर में वर्षों से बह रहे जलकुंड को देखकर मनीषा सिंह ने उसके बारे में पुजारियों एवं स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त की. बताया गया कि इस जल को श्रद्धालु बाबा भैरवनाथ का आशीर्वाद मानते हैं. मान्यता है कि इस जल का सेवन करने से पेट से संबंधित कई प्रकार की परेशानियों में लाभ मिलता है. इसी आस्था के कारण दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु इस जल को अपने साथ ले जाते हैं.

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि बाबा भैरवनाथ के दरबार में श्रद्धापूर्वक मांगी गई मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है. जानकारी मिलने के बाद मनीषा सिंह ने भी जलकुंड से एक बोतल जल लिया और बाबा भैरवनाथ को प्रणाम कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना की.

इस अवसर पर मनीषा सिंह ने कहा कि बाबा भैरवनाथ धाम पहुंचकर उन्हें काफी सुकून और आध्यात्मिक शांति का अनुभव हुआ. उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल पर पहुंचने से मन को शांति मिलती है और ईश्वर के प्रति श्रद्धा एवं विश्वास और मजबूत होता है. उन्होंने कहा कि यहां पहुंचकर उन्हें तीर्थस्थल जैसा अनुभव हुआ. मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था देखते हुए उन्होंने भविष्य में भी बाबा भैरवनाथ के दर्शन के लिए आने की इच्छा जताई.

इसके बाद मनीषा सिंह ने भोजूडीह स्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रामा राउत के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की एवं स्वास्थ्य संबंधित जानकारी लिए. इस दौरान उन्होंने रामा राउत के पुत्रवधू एवं पंचायत की मुखिया पूजा देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों से भी भेंट कर कुशलक्षेम जाना.
इस मौके पर सुभाष राउत, बनमाली बाउरी, अनूप घोषाल, गौतम चौधरी, मानिक माहथा, दिलीप बाउरी गुड्डू महाथा, अम्बुज रावत इबरार अंसारी,गंभीर मालिक md रेहान, अनीता देवी, राजू महाथा बबलू महाथा उपस्थिति रहे.

यह भी पढ़ें:  ईएसएल स्टील ने तकनीकी कौशल प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

संबंधित सामग्री

मालगाड़ी की चपेट में आने से रेल टेक्नीशियन का पैर कटा, राउरकेला रेफर, ट्रैक्शन ऑफिस के पास हुआ हादसा

मालगाड़ी की चपेट में आने से रेल टेक्नीशियन का पैर कटा, राउरकेला रेफर, ट्रैक्शन ऑफिस के पास हुआ हादसा

ट्रैक पार करते समय डाउन लाइन पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से हादसा हुआ. रेलकर्मी अभिनाश गोपालगंज, का रहने वाला है

महाराष्ट्र के दिवेआगर बीच पर हुआ बड़ा हादसा, पुणे के विनर्स एकेडमी से ट्रिप पर आए 8 छात्र समुद्र की तेज लहरों में डूबे

महाराष्ट्र के दिवेआगर बीच पर हुआ बड़ा हादसा, पुणे के विनर्स एकेडमी से ट्रिप पर आए 8 छात्र समुद्र की तेज लहरों में डूबे

बीच घूमने आए छात्र लहरों का आनन्द लेने के लिए समुद्र में घुसे थे, लेकिन तेज लहरों की चपेट में आ गए

ईएसएल स्टील ने तकनीकी कौशल प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

ईएसएल स्टील ने तकनीकी कौशल प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

दी जाएगी औद्योगिक उपकरणों और कार्यप्रणालियों की व्यावहारिक, तकनीकी दक्षता और सुरक्षा संबंधी जानकारी होगी मजबूत

चितरंजन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से आरपीएफ जवानों ने एक शराब तस्कर को विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार

चितरंजन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से आरपीएफ जवानों ने एक शराब तस्कर को विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार

आरोपी मिहिजाम थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर का निवासी शराब को बिहार ले जाकर ऊंची कीमत पर बेचने की तैयारी में था

Jharkhand Cabinet Meeting: 07 अक्टूबर को होगी झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर 

Jharkhand Cabinet Meeting: 07 अक्टूबर को होगी झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखण्ड कैबिनेट की बैठक 07 अक्टूबर (बुधवार) को दोपहर 03:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी.