प्रभात कुमार/न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह बड़ी मस्जिद के समीप स्थित एक अपार्टमेंट में शुक्रवार को लूट के प्रयास की सनसनीखेज घटना सामने आई. जानकारी के अनुसार, एक नकाबपोश महिला फ्लैट में घुस गई और वहां मौजूद महिला पर हमला कर दिया. आरोप है कि बदमाश महिला ने पीड़िता की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और उसे रस्सी से बांधने का प्रयास किया. इसके बाद उसने महिला के सोने के आभूषण, जिसमें बाला और चेन शामिल थे, छीनने की कोशिश की. घटना के दौरान पीड़िता ने साहस दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया. महिला की आवाज सुनकर अपार्टमेंट के अन्य लोग मौके पर पहुंचने लगे, जिससे पूरे परिसर मेंअफरा-तफरी का माहौल बन गया. खुद को घिरता देख आरोपी महिला घबरा गई और छीने गए आभूषण वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गई. घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस अपार्टमेंट तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही नकाबपोश महिला की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
लूट की कोशिश नाकाम
फ्लैट में घुसी नकाबपोश महिला और पीड़िता की आंखों में झोंका मिर्च पाउडर... बिष्टुपुर में लूट की कोशिश नाकाम
बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह बड़ी मस्जिद के समीप स्थित एक अपार्टमेंट में शुक्रवार को लूट के प्रयास की सनसनीखेज घटना सामने आई.
By :
Ark Sahuliyar
•