मेदिनीनगर: डिप्टी मेयर मनोज सिंह ने त्योहारों को लेकर सफाई व रोशनी पर दिया जोर

By : News11 Bharat
मेदिनीनगर: डिप्टी मेयर मनोज सिंह ने  त्योहारों को लेकर सफाई व रोशनी पर दिया जोर

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: मेदिनीनगर नगर निगम के नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर मनोज सिंह ने शहर की व्यवस्था सुधारने की कवायद तेज कर दी है. 14 मार्च को निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद बुधवार को वे नगर निगम स्थित अपने कार्यालय पहुंचे. कार्यालय पहुंचते ही उन्होंने शहर की बुनियादी सुविधाओं, विशेषकर आगामी त्योहारों के मद्देनजर सफाई और प्रकाश व्यवस्था की समीक्षा की. डिप्टी मेयर श्री सिंह ने सफाई कार्य के जोनल प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आने वाले दिनों में चैती छठ, रामनवमी, सरहुल और ईद जैसे महत्वपूर्ण पर्व हैं. उन्होंने कहा कि इन त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं और शहरवासियों को गंदगी या अंधेरे के कारण किसी भी तरह की कठिनाई नहीं होनी चाहिए. मनोज सिंह ने अधिकारियों को कहा कि निगम क्षेत्र को स्वच्छ रखना और मुकम्मल प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना निगम प्रशासन का प्राथमिक दायित्व है. उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय शहर की गरिमा और जन-सुविधाओं से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. जोनल प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि वार्डों में नियमित सफाई हो और खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त किया जाए. गर्मी को देखते हुए पानी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इनटेक वेल को दुरुस्त कराकर स्वच्छ पानी की नियमित सप्लाई सुनिश्चित करे.इस बैठक में सहायक नगर आयुक्त, लेखा पदाधिकारी, प्रधान सहायक, लेखापाल, सहायक अभियन्ता, सफाई नोडल पदाधिकारी, लाईट कनिय अभियन्ता, कनीय अभियन्ता गाडी मेंटेनेंस, सफाई जोन प्रभारी, सहित कई  वार्ड पार्षद मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: नेतरहाट थाना क्षेत्र में अमानवीय कृत्य: ‘डायन’ बताकर वृद्ध को मैला पिलाने का आरोप

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार