सिसई में ओबीसी समाज की बैठक, समाज को हक दिलाने के लिए आंदोलन की बनी रूपरेखा

21 सितंबर को करंज में ओबीसी समाज का होगा महाजुटान

By : Admin
सिसई में ओबीसी समाज की बैठक, समाज को हक दिलाने के लिए आंदोलन की बनी रूपरेखा

सुरेन्द्र कुमार/न्यूज11  भारत

सिसई/डेस्क: प्रखंड सिसई के चन्द्राणी होटल सभागार में बलदेव साहू की अध्यक्षता में रविवार को ओबीसी समाज की एक अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न जातियों के सैकड़ों बुद्धिजीवी, समाजसेवी और प्रतिनिधि शामिल हुए.  इस दौरान वक्ताओं ने राज्य में ओबीसी आरक्षण की अनदेखी और सात जिलों में शून्य आरक्षण लागू किए जाने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया. उन्होंने कहा, कि सरकार की यह नीति सामाजिक न्याय और समानता की भावना के खिलाफ है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.बैठक में आंदोलन की विस्तृत रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया. सभी वक्ताओं ने एकमत होकर कहा, कि जब तक ओबीसी समाज को उसका संवैधानिक हक और आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. समाज के नेताओं ने लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया और कहा कि अब समय आ गया है, कि ओबीसी समाज अपनी ताकत का परिचय दे.

सभा को संबोधित करते हुए कई वक्ताओं ने कहा, कि आरक्षण खत्म करना ओबीसी समाज की राजनीतिक, शैक्षणिक और सामाजिक स्थिति को कमजोर करने की एक साजिश है. उन्होंने चेतावनी दी, कि यदि सरकार ने शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाया तो व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा. बैठक में यह निर्णय लिया गया,कि आगामी 21 सितंबर को करंज में ओबीसी समाज का महाजुटान होगा. इसमें हजारों की संख्या में ओबीसी समाज के लोग शामिल होकर सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराएंगे. आयोजकों ने बताया, कि यह महाजुटान ऐतिहासिक होगा और ओबीसी समाज की एकता का प्रतीक बनेगा.इसके लिए ओबीसी वर्ग के सभी जातीय संगठन को बैठक में शामिल कराने के लिए उनके जिला व प्रदेश अध्यक्ष को पत्राचार करने के का निर्णय लिया है. साथ ही 21 सितम्बर की बैठक का लाउडस्पीकर से गांव-गांव प्रचार प्रसार भी किया जाएगा.

सभा के अंत में सभी ने मिलकर संकल्प लिया, कि ओबीसी आरक्षण बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा,आंदोलन सरकार व राजनीतिक दलों के विरुद विल्कुल असहयोगात्मक रहेगा, और समाज के हर तबके को इस संघर्ष में शामिल किया जाएगा. इस मौके पर,संजय वर्मा,बलदेव साहू,किशोर साहू,संजय जायसवाल, पंकज साहू,सत्येंद्र साहू,प्रमोद साहू,अजित साहू सहित काफी संख्या में शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें: पोटका विधायक संजीव सरदार ने जानमडीह पंचायत में नि:शुल्क कोचिंग और पुस्तकालय का किया उद्घाटन

 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई