न्यूज11 भारत
बुढ़मू/डेस्क: प्रखंड के ऐतिहासिक गुतरु जतरा के आयोजन को लेकर शुक्रवार को थाना प्रभारी रितेश कुमार और प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा के नेतृत्व में मेला समिति की बैठक हुई.गुत्तरु मेला का आयोजन आश्विन शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि चार अक्टूबर दिन शनिवार को करने का निर्णय लिया गया.बैठक में ग्रामीणों ने झारखंड में मुड़मा मेला के बाद गुतरू मेला को सबसे बड़ा आयोजन बताते हुए मेले में विधि व्यवस्था को लेकर महिला पुरुष बटालियन की तैनाती करने,नशा पान पर अंकुश लगाने,चिकित्सा पेयजल व्यवस्था पर चर्चा किया गया.मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष राहुल कुमार,सचिव सुरेश कुमार मुंडा,कोषाध्यक्ष अशोक महतो,संरक्षकशिवचरण महतो,शिवनारायण मुंडा समेत दर्जनों महिला पुरूष उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: पलामू में डीसी-एसपी ने लिया दुर्गापूजा पंडालों का जायजा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर दिए कड़े निर्देश