सरकारी योजना

बेंगाबाद में मेगा सशक्तीकरण शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों को मिली विधिक सहायता व सरकारी योजनाओं की जानकारी

झालसा के निर्देश व डालसा गिरिडीह के आदेश पर आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बेंगाबाद में मेगा सशक्तीकरण शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों को मिली विधिक सहायता व सरकारी योजनाओं की जानकारी

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: आमजन को न्याय तक सहज पहुंच सुनिश्चित करने, विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में मेगा सशक्तिकरण शिविर का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया. माननीय झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण झालसा, राँची के निर्देशानुसार एवं माननीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डालसा गिरिडीह के आदेश पर आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं एवं निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी प्राप्त की.

शिविर में विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता एल ए डी सी गौरी शंकर सहाय, अधिवक्ता नरेश कुमार पाठक एवं अधिवक्ता रमेश तिवारी ने उपस्थित लोगों को संविधान प्रदत्त अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल अधिकार, घरेलू हिंसा, भूमि विवाद, श्रम कानून, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार तथा विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आर्थिक या सामाजिक रूप से कमजोर व्यक्ति भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से बिना किसी शुल्क के कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार मुर्मू, अंचल अधिकारी सफी आलम तथा पंचायती राज पदाधिकारी निलेश कुमार सहित प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया. शिविर परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा सूचना एवं सेवा स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को सरकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, राजस्व, पंचायत एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराई गई. इस दौरान पात्र लाभुकों के बीच विभिन्न प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया तथा कई लाभार्थियों को योजनाओं से संबंधित करोड़ों की परिसंपत्तियां भी प्रदान की गईं.

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों की समस्याएं भी सुनी गईं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों ने उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया. शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विधिक जागरूकता एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की. शिविर के सफल आयोजन, व्यवस्था संचालन एवं जन-जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने में प्रखंड के पारा विधिक स्वयंसेवकों (PLVs) की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

यह भी पढ़ें: विद्यालय से लापता हुआ कक्षा आठ का छात्र, बरवाडीह पुलिस और स्कूल प्रबंधन की लोगों से अपील

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.